August 2, 2025 2:57 PM

Menu

20 किग्रा गांजा के साथ दो गिरफ्तार दो मोटरसाइकिल सीज।

सोनभद्र – सोनप्रभात- वेदव्यास सिंह मौर्य

सोनभद्र जिले के रायपुर पुलिस ने सहपुरवां मोड़ से दो मोटरसाइकिल पर एक महिला व एक पुरुष के कब्जे से 20 किग्रा गांजा बरामद किया है।बतादें कि थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह ने मय हमराही गस्त पर निकले हुए थे तभी मुखबिर ने बताया कि बिहार से दो मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर तस्कर आ रहे हैं। जब सहपुरवां मोड़ पर पहुंचे उसी समय दो मोटरसाइकिल पर सवार पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। दोनों बाइक पर प्लास्टिक बोरी में पांच पांच किग्रा गांजा बधा हुआ था। और एक महिला व पुरुष के कब्जे से 10 किग्रा गांजा बरामद हुआ।पकड़े गए दोनों मध्य प्रदेश सतना जिले के नागौद पिथौराबाद के अनिल बहेलिया पुत्र नन्नू बहेलिया 32 वर्ष व उनकी पत्नी गुद्दू बाई है। बाइक सवार दो लोगों का नाम पता अज्ञात है। पुलिस गाड़ी नम्बर से नाम पता मालूम करने में लगी हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में नागेश कुमार सिंह थाना प्रभारी रायपुर,राजनारायण यादव उप निरीक्षक रायपुर,हेड कांस्टेबल धनंजय चौधरी,का हृदय नारायण,का दुर्गेश सिंह,का अजय यादव,का युवराज यादव,म का ज्योति सोनकर शामिल रहे। दोनों बाइक को सम्बन्धित धाराओं में सीज कर 8/20नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों का चालान किया गया।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On