सोनभद्र,-सोनप्रभात -वेदव्यास सिंह मौर्य/आशीष गुप्ता
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 08.11.2022 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-161/2022 धारा 457,380 भादवि शक्तिनगर जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. शेषमणि गुप्ता पुत्र रामबरन गुप्ता, निवासी उसरी पाण्डेय, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर उम्र लगभग 37 वर्ष हाल पता C/O दिलीप गुप्ता, निवासी अम्बेडकरनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र 2. प्रिन्स कुमार उर्फ मोदी पुत्र श्री राम सागर, निवासी ग्राम बचनार, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली उम्र लगभग 19 वर्ष हाल पता बलियानाला , चिल्काटांड बस्ती, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र 3. विकेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 हरी प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकरनगर, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष 4. राहुल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी काली मन्दिर बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- शेषमणि गुप्ता पुत्र रामबरन गुप्ता, निवासी उसरी पाण्डेय, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर उम्र लगभग 37 वर्ष ।
- प्रिन्स कुमार उर्फ मोदी पुत्र श्री राम सागर, निवासी ग्राम बचनार, थाना मोरवा, जनपद सिंगरौली उम्र लगभग 19 वर्ष ।
- विकेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 हरी प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकरनगर, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष ।
- राहुल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी काली मन्दिर बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 1. चार अदद खाली सिलेण्डर 2.एक अदद टुल्लू पम्प 3. रूपये 1800 ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2.व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र । - मुख्य आरक्षी राकेश सरोज, थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र ।
- मुख्य आरक्षी पंकज यादव, थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र ।
- आरक्षी संतोष कुमार, थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र ।
- आरक्षी अमित चौहान, थाना शक्तिनगर,जनपद सोनभद्र ।

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

