August 2, 2025 3:13 PM

Menu

चोपन पुलिस ने सात वारंटीयो को किया गिरफ्तार।

डाला – सोनभद्र / अनिल कुमार अग्रहरि – सोन प्रभात

डाला सोनभद्र – पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर महोदय द्वारा वांछित वारण्टी /पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में चोपन थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु थाना चोपन पुलिस ने भिन्न 2 मुकदमों में फरार चल रहे सात वारंटीयो में अंजनी कुमार पुत्र हरिकेश्वर निवासी कोटा नौटोलिया थाना चोपन , रमेश पुत्र बसंत निवासी सलईबनवा थाना चोपन, रामचंद्र पुत्र देवदत्त निवासी कोटा टोला सलईबनवा थाना चोपन, लक्ष्मण पुत्र दौलत निवासी कोटा टोला सलईबनवा थाना चोपन ,अमर पुत्र कुबेर निवासी कोटा टोला सलईबनवा थाना चोपन ,त्रिभुवन पाठक पुत्र संकटा पाठक निवासी चोपन थाना चोपन, रईस पुत्र अब्दुल कयूम निवासी नगर थाना चोपन को आज शनिवार के गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस दौरान गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन लक्ष्मण पर्वत, उप निरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया, उप निरीक्षक त्रिभुवन राय, कांस्टेबल अमित त्रिपाठी, कांस्टेबल केशव सरोज ,कांस्टेबल अजीत कुमार, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल अविनाश कुमार, थाना चोपन शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On