February 7, 2025 2:22 AM

Menu

भाई चारे का संदेश देता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ म्योरपुर ब्लाक की होली मिलन समारोह।

म्योरपुर / आशीष गुप्ता – सोन प्रभात

म्योरपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक भाईयो के साथ होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन बीजपुर के जरहा मे किया गया।

रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाओ, बढ़ती रौनक, भव्य व्यवस्था के स्थापना की पड़ती नींव तथा चमकते चेहरों के बीच म्योरपुर के सभी बेसिक शिक्षकों के ललाट पर तेज आना स्वाभाविक ही है,जहाँ वैभवशाली व्यवस्था बनाने को आतुर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेसिक शिक्षा परिवार म्योरपुर इस वर्ष बड़े ही हर्ष उल्लास एवं आपसी सामंजस्य के साथ अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत”होली मिलन समारोह” का भव्य आयोजन किया।

शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक भाईयो की इस होली मिलन समारोह ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बेसिक शिक्षा विभाग परिवार को एक सूत्र मे पिरो दिया। जिसमें सबकी ससमय, उत्साहजनक और रचनात्मक सहभागिता ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

इस कार्यक्रम मे भूतपूर्व एन.पी.आर.सी. रामसुधार जायसवाल, मोहन मिश्रा और विनोद पांडेय जी ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर फूल और अगरबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई का संदेश दिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूरे शिक्षक समाज को इस होली पर सभी को शुभकामना और बधाई का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम मे सर्वेश कुमार गुप्त जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष/ब्लाक संरक्षक म्योरपुर, हीरामणि विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष शि.मि. संघ, पवन शुक्लेश ब्लाक अध्यक्ष म्योरपुर, बब्बन प्रसाद गुप्ता ब्लाक महामन्त्री म्योरपुर, अनिल द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष,अवधेश सिंह संगठनमंत्री, राजेन्द्र बैस संगठन मंत्री, प्रमोद जायसवाल उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष, विनोद दुबे उपाध्यक्ष, शादिक हुसैनप्रचार मंत्री, सुमन यादव महिला उपाध्यक्ष, राकेश दुबे उपाध्यक्ष, छोटेलाल साहू संगठन मंत्री, कैलाश चन्द्र प्रचार मंत्री, आदर्श दीक्षित आडीटर, धर्मराज बैस आडीटर, ओम शंकर नारायण संगठन मंत्री, अजय कुमार गुप्ता संगठन मंत्री, सचिन सिंह संगठन मंत्री, दीपक यादव संगठन मंत्री एवं सैकडों की संख्या मे शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक भाई इस होली मिलन के कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किये।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On