June 25, 2025 9:54 PM

Menu

दुद्धी : चारों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 10 , व वार्ड सदस्य पद के 18 नामांकन वापस।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी – सोन प्रभात

दुद्धी/ सोनभद्र|नगर पंचायत चुनाव 2022-23 के चल रहे चुनाव प्रक्रिया में आज गुरुवार को नाम वापसी के दिन दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार सुनीता देवी पत्नी कमल कुमार व अनिता देवी पत्नी अनिल कुमार ने नामांकन वापस ले लिया अब दुद्धी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद हेतु कुल 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, नगर के वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों में राकेश कुमार ने वार्ड नं 4 से , जामवंती देवी ने वार्ड नं 2 ,एजाजुल हुदा ने वार्ड 11 ने अपना नामांकन वापस ले लिया , अब नगर के सभी 11 वार्डों के लिए 63 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है| रेनुकूट नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के दावेदार प्रतिमा सिंह पत्नी विजय प्रताप ,राजकुमार जायसवाल पुत्र दशरथ प्रसाद , सोनी सिंह पत्नी राकेश सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया , अब 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है , नगर के वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों में विनोद कुमार ने वार्ड नं 3 से ,रोशन जहां ने वार्ड नं 7 से , मंजू देवी ने वार्ड नं 6 से , सोनू कुमार ने वार्ड नं 5 से, मेहंदी हसन ने वार्ड 8 से , प्रीति कुमारी ने वार्ड 13 से अपना नामांकन वापस ले लिया ,अब 14 वार्डों में 95 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, पिपरी नगर पंचायत से किसी अध्यक्ष पद के दावेदार ने नाम वापसी नही ली , सभी 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है ,नगर के वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों में मनोरमा देवी वार्ड नं 10 से , प्रदीप कुमार ने वार्ड नं 6 से , सुमन सिंह ने वार्ड नं 1 से अपना नामांकन वापस ले लिया , अब सभी 12 वार्डों में 74 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है| अनपरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के दावेदार अंजनी कुमार ने , चुनकुंवर , धर्मेंद्र प्रसाद ,सुमित व नागेंद्र ने नाम वापसी ले लिया अब अनपरा नगर पंचायत से 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है| वार्ड सदस्य के उम्मीदवारों में राधा देवी ने वार्ड नं 1 से , बबीता देवी ने वार्ड नं 1 से , पार्वती देवी ने वार्ड नं 5 से ,जयप्रकाश ने वार्ड नं 5 से ,स्वेता जायसवाल ने वार्ड नं 9 , रमाशंकर सिंह ने वार्ड 6 से अपना नामांकन वापस ले लिया अब नगर के सभी 21 वार्डों में लगभग 171 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं|

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On