June 24, 2025 5:09 PM

Menu

मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र को वितरण हेतु फेस मास्क उपलब्ध कराया गया।

जितेंद्र चन्द्रवंशी- सोनप्रभात/दुद्धी 

सोनभद्र। कोरोना वायरस (कोविड-19) के महामारी में बचाव हेतु आज उ0प्र0 कौशल विकास मिशन योजना अन्तर्गत आबद्ध प्रशिक्षण प्रदाता यूनिवर्सल आईडियल सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी के द्वारा १००० मास्क कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी महोदय सोनभद्र को उपलब्ध कराया गया।

जिसे जरूरतमंद लोगों में वितरण किया जाएगा। इसी क्रम में यूनिवर्सल आईडियल सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि युद्ध स्तर पर मास्क निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संस्था के विवेक तिवारी, औरंगजेब आलम एवं जिला प्रबंधक कौशल विकास, अंकित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On