June 24, 2025 7:31 AM

Menu

केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों के शर्तो पर दी गई छूट के बाद ओबरा परियोजना में कार्य हुआ प्रारंभ

ओबरा/सोनभद्र
श्याम जी पाठक-सोनप्रभात

ओबरा, सोनभद्र।  केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों के बाद जहां पूरे देश में लाक डाउन कर दिया गया था। किसी भी परियोजना को कार्य करने करने की अनुमति नहीं थी। वहीं आज केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के शर्तों के साथ उन परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ कर दिए गए।  आज ओबरा सी परियोजना का भी कार्य शुरू हो गया।

सरकार के नियमों के अनुसार ओबरा परियोजना गेट पर थर्मो स्कैनिंग को अनिवार्यता दी गई। वहीं पूरे परियोजना को संपूर्ण रूप से सेनेटाइज करा कर कार्य को प्रारंभ किया गया। कान्फ्रेंस हाल व अन्य सभास्थलो में नियमित सोशल डिस्टेंसिंग का आदेश दिया गया। यही नहीं ओबरा परियोजना में किसी प्रकार के मादक पदार्थों को भी लाने और खाने पर रोक है। परियोजना में किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह कदम ओबरा परियोजना में एहतियात के तौर पर उठाए गए वह बराबर योजना को फायर डेंटर की सहायता से सैनिटाइज कराया गया।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On