June 26, 2025 12:30 AM

Menu

पतंजलि परिवार रेणुकूट के योग साधकों ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव।

रेनुकूट / सोनभद्र – यू. गुप्ता / सोन प्रभात


शिव मंदिर शिवा पार्क रेणुकूट, सोनभद्र उत्तर प्रदेश ( पूर्व) में पतंजलि परिवार रेणुकूट के योग साधको द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यज्ञ हवन के पश्चात अपने गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के चरणों में लोगों ने मत्था टेका और पुष्प अर्पित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता किसान सेवा समिति संरक्षक शत्रुघन सिंह ने किया। संचालन विनोद कुमार शर्मा जिला महामंत्री पतंजलि योग समिति सोनभद्र ने किया। उन्होंने गुरु के महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु बिन भव सिंधु तरय न कोई अर्थात गुरु बिना कोई भी भव सागर से पार नहीं हो पाता। इसके लिए मात्र गुरु ही एक साधन है। सभी ने गुरु की महिमा पर अपने अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर श्री शत्रुघ्न सिंह, विनोद ,बलिराम, रामजतन, रामनारायण, मनोज, विजय, उदय भान, अनिल मणी, नवल किशोर, विष्णु दत्त ,शशि भूषण ठाकुर , गीता, सावित्री ,शालिनी आदि लोग उपस्थित रहे। बहन सावित्री, गीता, बलिराम व मनोज ने गुरु भजन से सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया। अंत में तहसील प्रभारी श्री राम नारायण ने शांति पाठ करा कर कार्यक्रम का समापन कराया। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On