June 24, 2025 10:50 AM

Menu

पूल के निचे 15 फीट गहरे मे गिरने से वृद्ध की मौत।

बभनी (सोनभद्र)सोनप्रभात
चिन्तामडी विश्वकर्मा/उमेश कुमार

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के घघरी गांव में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे पैदल घर जा रहे 55 वर्षीय वृद्ध की निचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार हरिशंकर 55 पुत्र बेचन कोरवा निवासी घघरी अपने रिश्तेदारी में गया था। शुक्रवार को वह घर अपने पैदल ही आ रहा था जैसे ही वह अपने घर पहुंचने वाला था कि घर से दो सौ मीटर पहले ही पुल के नीचे 15 फीट निचे गहरे मे गिर गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई आधे घंटे बाद उसी रास्ते से गांव का ही लड़का विमलेश जा रहा था। कि उसकी नजर पुल के नीचे गिरी वृद्ध व्यक्ति पर पड़ी वह शोर मचाने लगा शोरगुल सुनकर गांव के व्यक्ति इकट्ठा हो गए। जब नजदीक जाकर देखा तो हरिशंकर की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचनाएं ग्राम प्रधान को दिया ग्राम प्रधान जगत सिंह ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On