February 6, 2025 10:26 PM

Menu

अनपरा में ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल।

सोनभद्र न्यूज डेस्क /सोन प्रभात

सोनभद्र जनपद अंतर्गत अनपरा थाना क्षेत्र के डीबुलगंज करहिया के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। ऑटो में सवार दस लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों और अनपरा पुलिस की मदद से सभी को डीबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचाया गया।

करहिया से सवारी लेकर ऑटो औड़ी बाजार आ रहा था। तभी डीबुलगंज करहिया के पास गड्ढे को बचाने में ऑटो अनियंत्रित होकर वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के किनारे पलट गया। इस घटना में ऑटो सवार धनुषधारी 35 वर्ष, सीता देवी 30 वर्ष, फूलमती 35 वर्ष, विपनी 40 वर्ष, फूलमती 40 वर्ष, शांति देवी 30 वर्ष, मनुबस 50 वर्ष, फूलमती 30 वर्ष, देवशाह 20 वर्ष, लवकुश 22 वर्ष
सभी को पुलिस ने उपचार के लिए डीबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On