March 14, 2025 5:28 AM

Menu

सोनभद्र जिले से नंदलाल बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष।

सोनभद्र / सोन प्रभात – आशीष गुप्ता / जितेंद्र चंद्रवंशी

 

सोनभद्र जनपद से नंदलाल गुप्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। नंदलाल बहुत सालों से भाजपा के विभिन्न कार्यों पर काम करते हुए, भाजपा के लिए सार्थक कार्य करते रहे हैं। जिसका परिणाम पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर दिया है।

कौन है नंदलाल ?

सोनभद्र जनपद के म्योरपुर विकासखंड के एक छोटे सा गांव कुदरी आपका पैतृक गांव है, आप भाजपा से जुड़कर पार्टी और जनहित की बातें आरंभ से करते आए है। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर दुद्धी, म्योरपुर समेत समस्त जिले पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने शुभकामनाएं दी है। यह पहली बार है जब म्योरपुर विकासखंड से भाजपा ने जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हो। खबर लगते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी देखी गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र : नंदलाल (फाइल फोटो – सोन प्रभात)

भाजपा ने कई जिलों के बदले जिलाध्यक्ष

जारी इस सूची में कुल 16 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्ष बदले गए हैं जबकि सूत्रों के मुताबिक 50 जिलों के जिलाध्यक्ष नए बनाए गए है।

पिछली खबर :

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On