February 6, 2025 9:37 PM

Menu

सोनभद्र दौरे पर आए मत्स्य मंत्री ने कहा मत्स्य विभाग में रोजगार की आपार संभावनाएं।

  • एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुचे प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद
  • सोनभद्र में मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं- संजय निषाद
  • मत्स्य विभाग को उत्तर प्रदेश में उत्तम विभाग बनाने का प्रयास जारी- संजय निषाद
  • केंद्र और राज्य सरकार मछुआ हित में काम कर रही।


सोनभद्र / सोन प्रभात – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी/ सोन प्रभात

सोनभद्र एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे निषाद पार्टी के मुखिया एवं प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद सोनभद्र सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सहारनपुर से सोनभद्र और नोएडा से देवरिया अर्थात उत्तर प्रदेश के इस छोर से दूसरे छोर तक सभी जाति वर्गों एवं धर्म के व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सके। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग को प्रदेश का सबसे उत्तम विभाग बनाने के लिए प्रयास कर रही है। मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं उत्तर प्रदेश में संचालित की जा रही हैं।


संजय निषाद ने कहा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (फिशरीज के क्षेत्र में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मछुआ कल्याण कोश (मछुआ समाज को विभिन्न परीयोजनाओ के तहत आर्थिक मदद देने हेतु) प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को मछुआ कल्याण कोश के तहत आवास दिए जा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड भारत योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ के लिए आर्थिक सहायता भी मछुआ कल्याण कोष से दी जा सकती है। स्किल डेवलपमेंट, कन्या विवाह, उच्च शिक्षा और सामुदायिक भवन- मछुआ समाज को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दी जा सकती है। सोनभद्र जैसे संपन्न जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी बड़े जलाशयों में 10 फीसदी आरक्षित करके जलाशय में जलाशय योजना के तहत दिया जाएगा।
संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में महाराज गुह्यराज निषाद जी की प्रतिमा होगी, यह मछुआ समाज के लिए गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करके माननीय प्रधानमंत्री जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा । सोनभद्र में मत्स्य विभाग में अपार संभावनाओ के साथ मत्स्य विभाग जनपद सोनभद्र में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On