अलग अलग जगहों से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार।
सोनभद्र, सोनप्रभात, वेदव्यास सिंह मौर्य
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अबैध गांजा तस्करी के रोकथाम के क्रम में रायपुर पुलिस ने मुखबिर के जरिए अलग अलग जगहों से दो तस्करों गिरफ्तार किया है।पहला मामला दूबेपुर तिराहा के पास से उप निरीक्षक उमाकांत सिंह हेड कांस्टेबल बालकृष्ण ने मुखबिर की सूचना पर ४.४५०ग्राम गांजा के साथ अमरनाथ यादव पुत्र जग्गा यादव निवासी चकमोकर बरेजपुर थाना मुहम्मदाबाद गाजीपुर।
दुसरा मामला डोरिया चौराहे का है जहां मुखबिर के मदद से खुद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पाण्डेय मय हमराही अजय कुशवाहा विपिन यादव के साथ ५.२३० ग्राम गांजा के साथ श्रवण कुमार यादव पुत्र शिव मुरत यादव निवासी सलेम पुर गोपाल थाना जंगीपुर जिला गाजीपुर को गिरफ्तार कर ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।