June 25, 2025 10:45 PM

Menu

राहत – दुद्धी नगर पंचायत ने नगर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव जलवाया।


दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र। नगर में इन दिनों कड़ाके के ठंड पड़ रहे हैं। जिससे जनजीवन ठंड से अस्त-व्यस्त हो गया है यहां तक पशु पक्षी भी ठंड से बेहाल हो गए हैं। करीब एक सप्ताह से पड रहे कड़ाके के ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन नेंं नगर के प्रमुख स्थानों के अलावा विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं।

नगर में अलाव जलते से इस कड़ाके के ठंड से नगर वासियों को ठंड से निजात मिल रहा है यहां तक की बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को भी जलती आग से ठंड से निजात मिल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं अगर और भी आवश्यकता होगा तो अलाव जलाए जाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारी को हिदायत दिया है कि शाम सूर्यास्त के बाद नगर में अलाव जला दिए जाएं जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On