June 26, 2025 1:33 PM

Menu

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुँचा बीजपुर हुआ जोरदार स्वागत।

बीजपुर / सोनभद्र – विनोद गुप्त / सोन प्रभात

म्योरपुर विकास खण्ड के जरहा न्याय पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने अपने गाँव में पहुँचने पर भब्य स्वागत किया। भारत सरकार द्वारा गाँवों में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का एलईडी वैन के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाते हुए भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यो की प्रशंसा की गयी।तथा। इस दौरान प्रधान मंत्री का सन्देश और संकल्प दिखाया गया।

संकल्प यात्रा में दिखाए गए सन्देश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर प्रशंसा की और कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश तरक्की कर रहा है। शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा बीजपुर स्थित पंचायत भवन पर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता तथा प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता की देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र अग्रहरी, जसवंत सिंह, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल,रामदयाल वैश्य,सुनील सिंह, नरेन्द्र कुमार,श्रीराम यादव,रविन्द्र गुप्ता के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

वहीं सिरसोती गाँव के कम्पोजिट विद्यालय पर सैकड़ो ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम बिचार गोड़ ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए सराहना की।इस अवसर पर एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर, कृषि विभाग से रमेश कुमार,जलजीवन मिशन से बृजकिशोर चतुव्रेदी,बाल विभाग- शैलेष जी गाँव मे तैनात आशा,आंगनबाड़ी,एएनएम,सीएएचओ,शिक्षकगण,सफाई कर्मी,रोजगार सेवक,कम्प्यूटर आपरेटर आदि मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On