October 18, 2024 9:20 AM

Menu

विभिन्न समाजसेवियों द्वारा प्राप्त निःशुल्क कंबलों का वितरण प्रगति फाउंडेशन की पहल पर प्रबुद्धजनों द्वारा किया गया।

दुद्धी – सोनभद्र / जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ/ सोन प्रभात

दुद्धी सोनभद्र कड़कडाती ठंड में असहाय गरीबों को प्रगति फाउंडेशन दुद्धी के तत्वाधान में निःशुल्क कंबल ग्रॉसिम इंडस्ट्री लिमिटेड आनन्द कुमार द्वारा 25 कंबल, ओम प्रकाश कसेरा द्वारा 5 कंबल, बैंक आफ इंडिया प्रबंधक विनोद कुमार द्वारा गुप्त दान,अभिषेक जौहरी द्वारा 4 कंबल, मनोज जायसवाल, अभिषेक मसीह उर्फ बाबा, चंदन बीज दुकान की ओर से गुप्त कंबल दान,नीरज किराना दुकान रामनगर 2 कंबल, राहुल जौहरी द्वारा 5, अशफाक अली द्वारा 1कंबल आदि विभिन्न समाज सेवायों द्वारा प्रदान की गई।

कंबलों के वितरण का शुरुआत रविवार को दोपहर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा जिला मंत्री दिलीप कुमार पांडेय, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक मंडल दुद्धी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, आईटी सेल पियूष कसेरा, धर्मेंद्र पाल, पवन सिंह नीरज शर्मा, अनुराग अग्रहरी आदि के कर कमलों द्वारा असहाय निर्धन गरीबों को निः शुल्क कंबल वितरण कराया गया। कंबल वितरण का सराहनीय पहल प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि द्वारा वस्त्र बैंक पर समाजसेवियों द्वारा प्राप्त कंबलों का संग्रह कर वितरण कराया गया। जिसकी प्रबुद्ध जनों ने प्रशंसा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On