October 18, 2024 10:11 AM

Menu

सोनभद्र में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

सोनभद्र – सोन प्रभात /

चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम वह किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी बेटी (7) अकेली थी। इस बीच एक युवक घर पहुंचा और बहला-फुसलाकर बेटी को जंगल की ओर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुंची बेटी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर वह थाने पहुंचे। पीड़िता के चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस ने भोला खरवार के विरुद्ध केस दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On