October 18, 2024 10:16 AM

Menu

क्रय केंद्र पर धान खरीदी में देरी से अन्नदाता खफा।

बीजपुर/ सोनभद्र – विनोद गुप्त / सोन प्रभात

बीजपुर ।जरहा न्याय पँचायत के किसानों का धान क्रय केंद्र पर धान खरीदी में देरी होने से अन्नदाताओं में आक्रोश ब्याप्त है।बताया जाता है कि बभनी ब्लाक के चपकी लैम्प्स पर प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग से सरकारी धान क्रय केंद्र खोला गया है जहाँ पर लगभग 65 दिन से ग्राम पंचायत जरहा टोला चेतवा निवासी कई किसानों का सैकड़ो कुंतल धान सत्यापन के अभाव में डंप पड़ा है।

किसान राजेन्द्र सिंह बघेल,राजीव सिंह बघेल,राहुल सिंह,राजकुमार सिंह सहित अनेक अन्नदाताओं का आरोप कि इसके पूर्व इस तरह की कभी कोई दिक्कत नही हुई लेकिन इस बार 65 दिन ब्यतीत होने के बाद भी किसान अपने धान का सत्यापन कराने के लिए अधिकारियों सहित तहसील के चक्कर काट रहे हैं बावजूद जिसके पास लोग जाते है सभी एक दूसरे के अधिकारक्षेत्र का हवाला देकर टाल मटोल कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि अगर समय से सत्यापन नही हुआ तो शासन से 15 जनवरी के बाद खरीदी केंद्र बन्द हो जाएगे और किसान हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जाएंगे।इसबाबत एसडीएम दुद्धि सुरेश राय ने बताया कि हमने अपने स्तर से एडीएम सोनभद्र के पास अपनी रिपोर्ट भेज दिया है जो धान खरीद केंद्र पर पहुँच गया है उसको हरहाल में सत्यापन कर खरीदा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On