October 18, 2024 10:44 AM

Menu

शहर के विभिन्न हिस्सों में खिचड़ी खिलाकर मनाया मकर संक्रांति पर्व।

विंध्य नगर/ सिंगरौली / सुरेश गुप्त ग्वालियरी – सोन प्रभात

लोहड़ी, पोंगल एवम मकर संक्रान्ति का पर्व हमारे सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है , 14 जनवरी से शुरू होकर आगामी चार दिनों तक अनुयायी भक्त गण अपने अपने तरीके से इन त्यौहारों को मनाते है!! मकर संक्रांति पर्व पर हम भगवान भास्कर की पूजा कर अपने स्वास्थ्य एवम आरोग्य रहने का वरदान मांगते है, आज के दिन दान का बहुत ही महत्व है, कहा जाता है आज के दिन भगवान भास्कर अपने पुत्र शनि देव से मिलने आते है, शनि देव मकर राशि के स्वामी है।

आज के दिन भगवान भास्कर की पूजा, स्नान ,एवम दान का विशेष महत्व है!! अपने सामर्थ्य के अनुसार भक्त जन खिचड़ी,वस्त्र, तिल,गुड, आदि का दान अपने सुख स्वास्थ्य व निरोगी रहने का वरदान मांगता है।


आज इसी संस्कृति का पालन करते हुए अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी खिलाकर एवम निर्धन बस्तियों में वितरण कर पर्व को मनाया!! विंध्य नगर के हनुमान मंदिर, सेमरा बाबा मंदिर, एवम अंबेडकर चौराहे पर खिचड़ी वितरण का भव्य आयोजन हुआ, समाज सेवी एवम नवजीवन रहवासी समिति के सचिव एवम पर्यावरण, तथा प्रदूषण के विरुद्ध संघर्ष रत एस डी गर्ग द्वारा निर्धन बस्तियों में खिचड़ी वितरण किया गया!! इस अवसर पर समाज सेवी राजेंद्र सिंह बघेल, सत्यनारायण बंसल, कवि एवम पत्रकार सुरेश गुप्त ग्वालियरी, विक्रम गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On