- वार्ड 2 दुद्धी के दलित बस्ती में जन्मजयंती पर बच्चों ने केक काटा हुआ सामूहिक भंडारा।
दुद्धी – सोनभद्र / जितेंद्र चंद्रवंशी/ सोन प्रभात
दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 दलित बस्ती में वार्ड भाजपा सभासद रंजना देवी व पति अंका भारती द्वारा आयोजित भारतरत्न महान शिक्षाविद भारतीय संविधान के जनक बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 134 वां जयंती धूमधाम से मनाई गई |

मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बाबा भीमराव अंबेडकर एवं भगवान विष्णु के 10 वें अवतार भगवान बुद्ध के प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की | अपनी उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समता मूलक समाज के रचनाकार शिक्षा के दम पर ख्याति अर्जित किया जिसे प्रत्येक परिवार को अपनाना होगा | मुख्य वक्ता मनोज कुमार मिश्रा नें अपनी उद्बोधन में कहा कि भारत माता के सच्चे भक्त बाबा भीमराव अंबेडकर रहें विदेशी शक्तियों ने आपस में मतभेद पैदा करना चाहा परंतु राष्ट्र सर्वोपरि और आंतरिक मामले में हस्तक्षेप उन्हें स्वीकार नहीं था | जब उपेक्षावश विद्यालय में बैठने नहीं दिया गया तो पिता ने धूप में खड़ा कर प्रेरणा दिया कि बाहर बैठकर भी लगन से पढ़कर मुकाम हासिल किया जा सकता है | प्रेरणाप्रद पिता के मार्गदर्शन का भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लाभ मिला | मनोज सिंह बबलू पर मंडल अध्यक्ष, भाजपा मीडिया लोकसभा सहसंयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, अनुसूचित जाति जनजाति भाजपा मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह गौड़, जिला पंचायत सदस्य, व भारतीय जनता पार्टी नेत्री सुष्मा गौंड आदि ने अपनें उद्बोधन ने कहा कि शोषित वंचित एवं पिछड़ों के मसीहा, महान शिक्षाविद नौ भाषाओं के ज्ञाता, पत्रकार,पूर्व श्रम मंत्री, विधानसभा , प्रथम न्याय कानून मंत्री, राज्यसभा सदस्य,विधान परिषद सदस्य विभिन्न पुस्तकों ( पाकिस्तान और द पार्टीशन ऑफ़ इंडिया, अनाहिलेशन कास्ट्स, विच वे टू इर्मेंसिपेशन ) के लेखक, दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरक आदि का जन्म 14 अप्रैल 1891 महू मध्य प्रदेश में हुआ माता का नाम भीमाबाई पिता का नाम राम जी मालोजी सकपाल व पत्नी का नाम रमाबाई था |

छुआ छूत, जाति- पाति का भेदभाव के विषम परिस्थिति और उपेक्षा के बावजूद शिक्षा के दम पर विश्व के सर्वाधिक शैक्षिक रत्नो में एक भारतीय संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर ने अंग्रेजों की फोटो डालो राज करो की नीति को दरकिनार करते हुए स्वस्थ और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण में जनता द्वारा चुना गया जनता के लिए शासन के मजबूत लोकतंत्र की बुनियाद रखी | बच्चों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया l बच्चों को केक श्रीमती सुष्मा गौंड नें खिलाकर उल्लास का वातावरण से खुशनुमा कर दिया | आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया | अतिथियों ने सभासद रंजना देवी व सभासद्पति अंका भारती का एक दूसरे को माल्यार्पण बाबा भीमराव और भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा के सामने माल्यार्पण से मांगलिक कार्यक्रम सरिखा माहौल उत्पन्न हो गया | सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के नव निर्वाचित अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट व सभी भाजपा पदाधिकारी ने दलितों के साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया |

इस मौके पर सतीश सोनी, आईटी सेल पियूष कसेरा, रम्मल भारती, अंशु राम, बालेश्वर, विपिन यादव, बीरबल, संम्मल प्रसाद,राम प्रसाद यादव, सरस्वती देवी, सीता देवी, राजकुमारी देवी आदि बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद रहें | संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार सोनी द्वारा किया गया |

Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

