March 15, 2025 5:37 AM

Menu

बच्चो को बाल श्रम से करे मुक्त शिक्षा से सवारें उनका कल।

  • पांच नाबालिग बच्चों को कराया गया बालश्रम से मुक्त।

सोनभद्र / सोन प्रभात                                 

सोनभद्र राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में थाना चोपन  अन्तर्गत कस्बा आदि विभिन्न स्थानों पर होटलों एवं ढाबों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच बच्चों को  बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओ पर विधिक कार्यवाही की गयी  थीम के अनुसार विशेष अभियान चलाया गया । 

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालश्रम से मुक्त कराये गये पात्र  बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना स्पान्सरशिप से लाभान्वित कराते हुए उनके  शिक्षा और संरक्षण हेतु चार हजार रूपये दिये जायेगे , साथ ही यह भी बताया गया कि थीम के अनुसार  बालश्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान पूरे जून माह तक चलाया जायेगा।
टीम मे मौकै पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी  रॉबर्ट्सगंज शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी दिनेश चंद्र सरोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से सरंक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, , थाना मानव तस्करी रोधी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी,  मुख्य आरक्षी मंजीत कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On