gtag('config', 'UA-178504858-1'); गांधी जी के विचार हमे देश और समाज सेवा की प्रेरणा देते है - नीरज कुशवाहा। - Son Prabhat Live
मुख्य समाचार

गांधी जी के विचार हमे देश और समाज सेवा की प्रेरणा देते है – नीरज कुशवाहा।

संवाददाता – सुरेश गुप्ता जी @sonprabhatlive

सिंगरौली न्यूज।जिला सिंगरौली के आम आदमी पार्टी इकाई द्वारा जिला कार्यालय पर राष्ट्र के महान सपूतों राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन किया गया।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (युवा) नीरज कुशवाहा ने कहा सत्य ,अहिंसा, सत्याग्रह और सद्भावना से ही देश का विकास संभव है,  हम नफरत से नहीं बल्कि प्यार से लोगों का दिल जीत सकते है, महात्मा गांधी के विचारों का आज पूरे विश्व में सम्मान है, उसी तरह हमारे भूत पूर्व प्रधान मंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान जय किसान” का नारा देकर इन्हे राष्ट्र का मूल तत्व मानकर सम्मानित करने का कार्य किया है! आप राजनीति में शुचिता के प्रतीक थे, सत्ता में रहकर आपने राष्ट्र को गौरव प्रदान किया!! इस अवसर पर अशोक कुमारी शाह (जिला अध्यक्ष महिला) रती भान साकेत ( जिला अध्यक्ष एस टी, एस सी प्रकोष्ठ) अक्षय शाह, अनिल शाह, रियाज खान,अनिल शाह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, जगत वर्मा, आलोक सिंह, अरुण प्रजापति, संजय शाह, शिवा शाह, सुनील साकेत, राम प्रताप अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.
Website Designed by- SonPrabhat Web Service PVT. LTD. +91 9935557537
.
Close
Skip to content