February 5, 2025 7:31 PM

Menu

दुर्गा सप्तमी के दिन वैदिक मन्त्रोंचारण के बीच मंदिरों में माता के पट खुले, भक्तों को माता का नैनाभिराम दर्शन हुआ ।

• आज सप्तमी का पूजा धूप,दीप,नैयवेद्य, अक्षत,रोली के सानिध्य में हुआ भव्यपूजन …

संवाददाता – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो सोनभद्र           

दुद्धी /सोनभद्र – दुद्धी नगर पंचायत अंतर्गत विज्ञान और तकनीक चाहे जितनी तरक्की कर ले आस्था श्रद्धा का अटूट विश्वास विज्ञान पर आज भी ” धर्म ” का हिन्दू सनातन पर गहरी छाप है. दिनांक 9 अक्टूबर दिन बुधवार को भारतीय पंचांग अनुसार शारदीय नवरात्रि शुक्ल पक्ष षष्ठी एवं दुर्गा सप्तमी तिथि के दिन जैसे ही वैदिक मन्त्रोंच्चारण के बीच दुष्टों राक्षस, भूत, प्रेत आदि नकारात्मक बूरी शक्तियों का नाश करने वाली सृष्टि की रचना की समस्त कारक “माता कालरात्रि ” का वैदिक मन्त्रोंच्चारण के बीच  धूप, दीप,नैवेद्य, चुनरी , अक्षत,रोली, पुष्प नारियल के सानिध्य में आस्था के साथ मुख्य जजमान  सहित भक्तगणों ने पूजन अर्चना उपरान्त मां दुर्गा का जैसे हीं पट खुला मातारानी का नैना भिराम दर्शन कर भक्तगण मानो निहाल हुए, माता कालरात्रि -जिन्हे – माता काली, शुभँकरी, भैरवी,चामुण्डा, धुमोरना आदि नामों से भी जाना जाता है. स्वयंभू माता सुख – समृद्धि की समस्त कारक है. माता को मिश्री, बताशे , गुड़ और नारियल चुनरी चढ़ाया जाता है। 

मां काली मंदिर दुर्गा पंडाल (दुद्धी)

प्राचीन सिद्ध पीठ मां काली मंदिर, संकट मोचन  मन्दिर, व पंचदेव मंदिर दुद्धी पर आयोजक मंडल द्वारा आधुनिक झालर बत्तीयों के साथ आकर्षित ढंग से साज- सज्जा मंदिरों का किया गया।

संकट मोचन हनुमान मंदिर (दुद्धी)

संकट मोचन हनुमान मंदिर दुद्धी पर विकास क्लब /दुर्गा पूजा समिति मुख्य जजमान रूपेश कुमार जौहरी, अध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल, महामंत्री मनीष कुमार जायसवाल, मंदिर के पुरोहित ऋषभ मिश्रा,संरक्षक मंडल चंद्रिका प्रसाद,भोलानाथ, अच्छेयवर नाथ,राकेश कुमार श्रीवास्तव, देवेश मोहन, रूपेश जौहरी, डॉ हर्षवर्धन आदि  वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार, रंजीत सेठ,राजेश, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार जायसवाल, उपकोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल सहित सम्मानित आस्थावान दर्जनों पदाधिकारीगण तो पंचदेव मंदिर पर मुख्य जजमान स्वरूप अमरनाथ जयसवाल सहयोगी जजमान पवन सिंह, अध्यक्ष प्रेम नारायण सिंह महामंत्री विकास जौहरी मुख्य संरक्षक उदय सिंह संरक्षक आनंद दुबे

संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा पंडाल(दुद्धी)

माँ काली मन्दिर माँ दुर्गा पूजा समिति मुख्य जजमान विशाल जायसवाल सहयोगी जजमान राकेश कुमार अध्यक्ष प्रखर व्याहुत उर्फ़ सानू  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजीत अग्रहरी महामंत्री विकास कुमार अग्रहरी कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंदिर के पुरोहित कल्याण मिश्रा, रिंकू मिश्रा, वरिष्ठ संरक्षक मंडल प्रेमचंद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, शम्भू नाथ, शिवकुमार जायसवाल , वीरेन्द्र अग्रहरि, रामेश्वर प्रसाद राय आदि सैकड़ो आयोजक मंडल के आस्था समर्पण से सराबोर शारदीय नवरात्र का पावन पर्व हिंदू सनातनियों के लिए पूजा अनुष्ठान का महापर्व के रूप घर-घर मनाया जा रहा है।

पंचदेव मंदिर दुर्गा पंडाल (दुद्धी)

आयोजक मण्डल द्वारा नित्य माता को विभिन्न प्रकार का भोग लगाया जा रहा जिसे भक्तगणों में भी प्रसाद स्वरूप बाँटे जाने की परंपरा है।

मां वैष्णो देवी शक्तिपीठ दुर्गा पंडाल (डाला)

हजारों भक्त शारदीय नवरात्र के 9 दिन का व्रत अनुष्ठान देश, परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना साथ किए है. पावन पर्व पर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर है।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On