February 5, 2025 6:09 PM

Menu

सोनभद्र : माता-पिता की पुण्यतिथि पर 150 असहाय लोगों को कंबल वितरण कर अशोक कुमार जायसवाल ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Sonbhadra News/Report :  जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र  

दुद्धी, सोनभद्र।  विकासखंड के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा निवासी समाजसेवी अशोक कुमार जायसवाल ने अपने स्वर्गीय माता-पिता की पुण्यतिथि को यादगार और प्रेरणादायक बना दिया। मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 को स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल और स्वर्गीय भामिनी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अशोक जायसवाल ने शीतलहर से प्रभावित लगभग 150 असहाय लोगों को कंबल और भोजन वितरित किया।  

यह आयोजन मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया, जहां पंडित मनोज कुमार तिवारी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता भगवान दास जायसवाल हमेशा असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करते थे। उन्हीं के आदर्शों का पालन करते हुए, अशोक ने बीते कई वर्षों से हर ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल और भोजन वितरण की परंपरा को निभाया है।

 

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत दुद्धी के स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, महावीर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार तिवारी, राजू रंजन तिवारी, विनोद जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल, पप्पू गुप्ता, अजीत जायसवाल, संजय जायसवाल, लालू चंद्रवंशी, राजेश गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, रोशन गुप्ता और आनंद चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

अशोक कुमार जायसवाल का यह प्रयास न केवल उनके माता-पिता के पुण्य कार्यों को आगे बढ़ाने का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है। इस अवसर पर मौजूद प्रबुद्धजनों ने उनकी सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता और मानवीयता का संदेश देते हैं।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On