February 5, 2025 7:37 PM

Menu

दुद्धी में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब का गठन, अध्यक्ष बने निरंजन जायसवाल

Sonbhadra News/Report: जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी 

दुद्धी, सोनभद्र। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति और भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब का गठन सर्वसम्मति से किया गया। यह ऐतिहासिक बैठक तुलसी निकेतन में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने की। क्लब के गठन में विभिन्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

 

निरंजन जायसवाल को अध्यक्ष और राकेश आजाद को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी एवं उपाध्यक्ष अभय कुमार जायसवाल (प्रधान प्रतिनिधि जाबर) चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार कुशवाहा का नाम प्रस्तावित किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, एडवोकेट व जिला उपाध्यक्ष ओलंपिक संघ सोनभद्र द्वारा रखा गया, जबकि उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए प्रस्ताव नगर पंचायत दुद्धी के स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने प्रस्तुत किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही दुद्धी में महिला एवं पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। क्लब का विस्तार शेष पदाधिकारियों के चयन के बाद किया जाएगा। सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और ताली बजाकर सभी प्रस्तावों का समर्थन किया।

इस अवसर पर डीसीएफ सेवानिवृत्त सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद गुप्ता, दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, ग्राम प्रधान खजुरी मुन्ना भारती, पूर्व प्रधान सुभाष गौतम, विश्व हिंदू परिषद के सोनू जायसवाल, मोनू खान, महेश अग्रहरी, सुरेंद्र शर्मा समेत दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

क्लब के गठन के पीछे सरकार की मंशा के अनुरूप राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने का उद्देश्य है। सभी ने उम्मीद जताई कि यह क्लब क्षेत्र में हॉकी के पुनर्जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On