February 6, 2025 12:33 AM

Menu

सोनभद्र : कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर खनिज परिवहन करने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार 

Sonbhadra News/Report : Sanjay Singh 

सोनभद्र। खनिज परिवहन में कूटरचित नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर गिट्टी ले जा रहे एक ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और खान निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा 5 जनवरी 2025 को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी बैरियर के पास की गई।  

खनिज मोहर्रिर, जिला खनिज कार्यालय कलेक्ट्रेट लोढ़ी, रॉबर्ट्सगंज द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, निरीक्षण के दौरान वाहन संख्या यूपी 64 CT 0983 पर 21 घनमीटर गिट्टी लदी हुई पाई गई। जब वाहन के परिवहन प्रपत्रों की जांच की गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि चालक ने खनिज परिवहन के लिए फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग किया था।

Read more : सोनभद्र  : जिले में अवैध खनन, शासन-प्रशासन की मिलीभगत से खनन कर्ताओं का आतंक

 

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी चालक रमेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी भभाईच, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना रॉबर्ट्सगंज में मामला दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Read More : दुद्धी : अगवा कर हत्या की आशंका पर पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जंगल में मिला नर कंकाल

आरोपी पर दर्ज धाराएं  

गिरफ्तार आरोपी पर धारा 303(2), 317(2), 61(2)ख, 336(2), 340(2), 318(4) भारतीय दंड संहिता, उ.प्र. उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 की धारा 3(1)/58/72(6), 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम और 3 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण

  • नाम: रमेश यादव
  • पिता का नाम: रामवृक्ष यादव
  • पता: भभाईच, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र
  • उम्र: 36 वर्ष

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम  

  •  उपनिरीक्षक सुनील कुमार, चौकी प्रभारी, चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
  •  मुकदम आरक्षी अमरजीत यादव, चौकी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज

 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे भी आवश्यक जांच की जा रही है। खनिज विभाग और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अवैध खनिज परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस प्रकार के मामलों में सख्त कदम उठाने का संकेत दिया है।

Ad- Shivam Medical

The specified slider is trashed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On