February 22, 2025 7:18 PM

Menu

MP News : भोपाल में 148 करोड़ की लागत से निर्मित गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का 23 जनवरी को लोकार्पण

MP News : भोपाल में 148 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गायत्री-गणेश मंदिर फ्लाईओवर का 23 जनवरी को लोकार्पण होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी भोपाल के व्यस्ततम मार्गों में से एक को सुगम बनाएगा, जिससे जनता को भारी राहत मिलेगी। फ्लाईओवर का निर्माण 2734 मीटर लंबा है और यह गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक फैला हुआ है।

 

 

इस फ्लाईओवर के उद्घाटन से भोपाल में ट्रैफिक की रफ्तार तेज होगी, खासकर वल्लभ भवन चौराहे से आने-जाने वाले वाहनों के लिए। इस फ्लाईओवर पर चढ़ने से करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा, जबकि कुछ प्रमुख चौराहों से वाहनों को इस फ्लाईओवर का उपयोग नहीं करना होगा। इससे इन चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात की गति बनी रहेगी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On