February 6, 2025 10:32 PM

Menu

Sonbhadra News : साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी सफलता : पीड़ित के खाते में लौटाए गए 8000 रुपये.

Sonbhadra News

Sonbhadra News/ Sanjay Singh – Vedvyas Singh Maurya / Sonprabhat Live News 

सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में साइबर अपराध पर लगातार शिकंजा कसने के अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगे गए ₹8000 को पुलिस ने सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस कराया।

क्या था मामला?
चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज निवासी सुरेंद्र प्रसाद पुत्र सुमेसर राम के बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ₹8000 की धोखाधड़ी कर रकम ट्रांसफर कर ली थी। ठगी का शिकार होने के बाद सुरेंद्र प्रसाद ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने ऐसे की कार्यवाही
साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से आवश्यक डिजिटल साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंक से पत्राचार कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते पीड़ित के ₹8000 मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए

Sonbhadra News

पुलिस की सराहना
अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर सुरेंद्र प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, क्षेत्राधिकारी सदर एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

साइबर ठगों से बचाव के लिए पुलिस की अपील
साइबर क्राइम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान कॉल, लिंक या संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से बचें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।

🔹 साइबर अपराध से सतर्क रहें, जागरूक बनें!

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On