February 22, 2025 6:36 PM

Menu

Sonbhadra News : कच्चा मकान में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी

Sonbhadra News | Sonprabhat | Anil Kumar Agrahari

डाला,सोनभद्र | कोटा ग्राम पंचायत (मेटियाडांड पतगडी) | शुक्रवार – सोनभद्र जिले के कोटा ग्राम पंचायत के टोला मेटियाडांड पतगडी में शुक्रवार को एक कच्चा मकान में अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई। घटना में घर में रखा सारा रोजमर्रा का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वजीत गौंड (पुत्र स्व. रामचन्द्र गौंड) के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा कपड़ा, चावल, आटा, दाल, बर्तन, चारपाई और लकड़ियाँ सहित अन्य रोजमर्रा का सारा सामान जल गया।



शोर-गुल सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और हैंडपंपों के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों की सूझबूझ और तत्परता से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक मकान का ओसारा और अंदर का अधिकांश सामान पूरी तरह से जल चुका था।



घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहायता और मुआवजे की उम्मीद है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On