March 13, 2025 10:19 AM

Menu

Sonbhadra News : फगुआ के रंग में बौराए अड़भंगी, बुलडोजर पर निकलेगी होली की अनोखी बारात

दुद्धी में परंपरागत होली उत्सव की धूम, नगर भ्रमण में शामिल होंगे अनोखे बाराती

Sonbhadra News | Jitendra Kumar Chandravanshi

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील क्षेत्र के फगुआ महोत्सव के तहत वर्षों पुरानी सनातन परंपरा को निभाते हुए शनिवार को होली की भव्य बारात निकाली जाएगी। इस परंपरागत आयोजन में बुलडोजर के साथ अनूठी झांकी और मसाने की होली की झलक देखने को मिलेगी।

भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

जय हिंद क्लब के संयोजक गोपाल प्रसाद अग्रहरी, भोला सोनी, रंजू सोनी, सुमित कुमार सोनी, सतीश सोनी आदि के नेतृत्व में इस विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं

बारात को आकर्षक बनाने के लिए—

  • टूटे हुए फ्रिज, कूलर और अन्य सामानों को दहेज स्वरूप सजाया गया है
  • महुआ के देशी ठर्रा के साथ पारंपरिक होली गीतों की धुन पर बाराती नाचते-गाते नजर आएंगे
  • बारात में भांग और धतूरे का नशा धरे अड़भंगी होली के रंग में रंगे नजर आएंगे

बुलडोजर के साथ नगर भ्रमण करेगी बारात

परंपरागत रूप से होली की यह अनोखी बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकलेगी

  • आयोजकों ने नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित करने के लिए विभिन्न दुकानों पर जाकर निमंत्रण दिया
  • बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियां, पारंपरिक होली गीत और ढोल-नगाड़ों के साथ उल्लासपूर्ण वातावरण रहेगा

अनोखी सजावट और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

इस बार की होली बारात में विशेष रूप से आकर्षक बारातियों की साज-सज्जा देखने लायक होगी।

  • बुलडोजर के साथ निकलने वाली झांकी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी
  • पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे बाराती नगरवासियों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल बनाएंगे

परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है यह आयोजन

नगरवासियों का मानना है कि यह आयोजन केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है

  • मसाने की होली से पहले आयोजित यह बारात सनातन परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है
  • होली के रंग और उल्लास के साथ यह आयोजन नगर की एकता और भाईचारे का संदेश देता है
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On