June 23, 2025 1:14 PM

Menu

Sonbhadra News : संघर्ष से सफलता तक, आदिवासी बेटी अनीता बनी पुलिस कांस्टेबल

Sonbhadra News : अटूट संकल्प और कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता, आदिवासी बेटी अनीता ने पुलिस भर्ती में पाया मुकाम – संघर्ष की मिसाल बनीं क्षेत्र की होनहार बेटियां

Sonbhadra News | Sonprabhat | जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र। दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसी बात को सच कर दिखाया है दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की आदिवासी बेटी अनीता पुत्री राम लखन निवासी मझौली ने, जिन्होंने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने सपनों को साकार कर दिखाया।

संघर्ष की शुरुआत

अनीता का सपना था कि वह पुलिस विभाग में भर्ती होकर समाज की सेवा करें। उन्होंने 2018 में पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लिया, लेकिन फिजिकल टेस्ट में असफल हो गईं। इस असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने और मेहनत करने की ठानी। इसके बाद 2020-21 में उन्होंने दरोगा भर्ती के लिए आवेदन किया, लेकिन अंतिम मेरिट सूची में जगह नहीं बना सकीं।

अडिग हौसले से मिली सफलता

लगातार दो असफलताओं के बावजूद अनीता ने हार नहीं मानी। अपने सपने को साकार करने के लिए उन्होंने खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना जारी रखा। 2023 में जब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती निकली, तो उन्होंने पूरी लगन से तैयारी की और परीक्षा में शामिल हुईं। उनका अथक परिश्रम रंग लाया और 13 मार्च 2025 को घोषित अंतिम परिणाम में अनीता ने सफलता हासिल कर ली।

सत्यम एकेडमी बनी सफलता की राह

अनीता ने अपनी सफलता का श्रेय सत्यम एकेडमी को दिया, जहां उन्होंने लिखित परीक्षा की तैयारी की। शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अन्य छात्राओं ने भी बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

अनीता के अलावा सत्यम एकेडमी से बेबी पनिका निवासी टेढ़ा, रन्नू निवासी पूनम और बघाडू की चंदा का भी चयन पुलिस आरक्षी पद पर हुआ है। इन छात्राओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

प्रेरणा बनी अनीता की कहानी

अनीता की यह उपलब्धि उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On