June 23, 2025 10:29 PM

Menu

Sonbhadra News : अमवार विस्थापित कॉलोनी में झोपड़ी गिरने से कई घायल, हजारों का नुकसान

Sonbhadra News : अमवार विस्थापित कॉलोनी में झोपड़ी गिरने से परिवार बेघर, तीन लोग घायल, आर्थिक नुकसान के साथ राहत की आस – प्रशासन से मुआवजे की गुहार, विस्थापितों की बदहाली जारी"

Sonbhadra News | Sonprabhat | Jitendra Kumar Chandravanshi

दुद्धी, सोनभद्र | कनहर सिंचाई परियोजना से विस्थापित मंत्रीराज (35 वर्ष), उनकी पत्नी सविता (30 वर्ष) और संगीता (25 वर्ष) शुक्रवार सुबह हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। देर रात आई बूंदाबांदी, आंधी और बारिश के कारण उनकी झोपड़ी अचानक धड़ाम की आवाज के साथ धराशायी हो गई।

हादसे में झोपड़ी समेत सामान हुआ नष्ट

यह हादसा एम ब्लॉक, बिजली स्टेशन के पास हुआ, जहां विस्थापित मंत्रीराज अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रह रहे थे। झोपड़ी गिरने से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना में हजारों रुपये का सामान बर्बाद हो गया और एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

विस्थापितों की बदहाली, प्रशासन से मुआवजे की मांग

मंत्रीराज और उनके परिवार सहित कई विस्थापित ग्राम भिसूर के निवासी हैं, जिन्हें कनहर सिंचाई परियोजना के कारण अपना मूल स्थान छोड़ना पड़ा। विस्थापन के बाद अब तक उन्हें स्थायी आवास की सुविधा नहीं मिली, जिससे वे झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौका मुआयना कर उचित मुआवजा प्रदान करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भिसूर, दीनानाथ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

विस्थापितों की समस्या बनी गंभीर मुद्दा

कनहर सिंचाई परियोजना विस्थापितों के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद निराला ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विस्थापितों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द स्थायी पुनर्वास और आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए, ताकि विस्थापितों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 Read Also – बभनी सीएचसी को सुविधाओं से लैस किया जाए – युवा मंच

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On