- सोनभद्र न्यूज अपडेट्स सोनप्रभात।-
सोनभद्र बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों मिलकर के पत्र के माध्यम से जिला जज सोनभद्र को कोरोना के खतरनाक बीमारी के डर से कचहरी परिसर को बंद करने के लिए अवगत कराया गया।
जनपद सोनभद्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला जज महोदय द्वारा 10 दिन का अवकाश देते हुए न्यायालय को बंद करने को निवेदन दिया गया , जिससे जनपद सोनभद्र के अधिवक्ता सहित लेखपाल व कई अधिकारियों को भी कोरोना के संक्रमण की गिरफ्त में आने का डर बना है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील और न्यायालय एक ही परिसर में होने के कारण यहां पर वादी और पैरोंकारों का आना-जाना लगातार बना हुआ हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा परिसर में सैनिटाइजिंग कार्य भी नही किया जा रहा है और ना ही थर्मल स्क्रीनिंग किया जा रहा है , ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।जिससे हम सबने मिलकर कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला जज महोदय को 10 दिन का अवकाश देते हुए न्यायालय को बंद करने को अवगत कराया है।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

















