June 24, 2025 1:39 AM

Menu

Sonbhadra News: कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पीछे से टेम्पो पलटी — दो महिलाएं घायल

Sonbhadra News|Anil Kumar Agrahari

डाला, सोनभद्र : शुक्रवार देर शाम चोपन थाना क्षेत्र और डाला चौकी बॉर्डर के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उसी दौरान पीछे से आ रही एक टेम्पो भी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना का विवरण:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुर्क बाजार से शक्तिनगर की ओर जा रही एक कार शाम लगभग 7:30 बजे के करीब जैसे ही चोपन थाना और डाला चौकी बॉर्डर के पास पहुंची, सामने अचानक कोई जानवर आ गया। चालक ने जानवर को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार संतुलन खो बैठी और करीब 10-15 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कार में सवार एक पुरुष, दो महिलाएं और चालक को मामूली चोटें आई हैं। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टेम्पो पलटने की घटना:

कार हादसे के तुरंत बाद डाला से परासपानी की ओर जा रही एक टेम्पो भी किसी कारणवश अनियंत्रित होकर पलट गई। इस टेम्पो में सवार दुर्गावती देवी पत्नी गुलाब गोंड और पूनम कुमारी पुत्री गुलाब गोंड — दोनों कोटा जड़गा खाड़ी गांव की निवासी हैं — को चोटें आईं। दोनों एक ही परिवार की सदस्य हैं।

रेस्क्यू और उपचार:

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी चोपन और हल्का इंचार्ज रविंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तत्काल ऐम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

स्थानीय प्रतिक्रिया:

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र अक्सर हादसों का शिकार होता है, खासकर रात के समय जब सड़क पर रोशनी की कमी होती है और जानवरों का अचानक आ जाना आम बात है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On