July 2, 2025 1:41 AM

Menu

Sonbhadra News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में “आइडियाथॉन 2025” का सफल आयोजन

तकनीकी नवाचारों से युवाओं को मिला मंच, चयनित विचारों को मिलेगा संस्थान का सहयोग

Sonbhadra News |संवाददाता: संजय सिंह

चुर्क, सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चुर्क सोनभद्र में “आइडियाथॉन 2025” का सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कृषि, महिला सुरक्षा, पर्यावरण और तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर देना था।


तकनीक के माध्यम से रोजगार सृजन पर फोकस

कार्यक्रम में कुल 30 प्रस्तुतीकरण हुए जिनमें छात्रों ने तकनीक के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भविष्य के इनोवेटर्स को प्रोत्साहित करना और तकनीक आधारित रोजगार सृजन को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का आयोजन IEEE स्टूडेंट ब्रांच और गूगल डेवलपर समूह के सहयोग से किया गया।


संस्थान निदेशक ने दी बधाई, संयोजक ने दी भविष्य की जानकारी

संस्थान के निदेशक प्रो. जी.एस. तोमर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के मंच आगे भी छात्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत पांडे ने बताया कि चयनित विचारों को संस्थान की ओर से आगे मूर्त रूप देने में सहायता प्रदान की जाएगी।


तीन प्रमुख श्रेणियों में हुए विजेता घोषित

1. जलवायु परिवर्तन

  • प्रथम स्थान: देवराज सिंह (द्वितीय वर्ष)
  • द्वितीय स्थान: प्रियांशी सिंह (प्रथम वर्ष)
  • तृतीय स्थान: स्वास्तिक तिवारी (प्रथम वर्ष)

2. महिला सुरक्षा और गैजेट्स

  • प्रथम स्थान: शुभ सेठ (द्वितीय वर्ष)
  • द्वितीय स्थान: यश प्रताप सिंह (प्रथम वर्ष)
  • तृतीय स्थान: शिखा मिश्रा (प्रथम वर्ष)

3. खाद्य प्रसंस्करण

  • प्रथम स्थान: अमन प्रताप सिंह
  • द्वितीय स्थान: पुष्पेंद्र (द्वितीय वर्ष)

टॉप तीन नवाचारी विचार

कार्यक्रम के कुल शीर्ष तीन नवाचारी विजेताओं में शामिल हैं:

  • शुभ सेठ – महिला सुरक्षा गैजेट्स
  • वैभव अग्रवाल – ब्रेन कंट्रोलर
  • आशीष गुप्ता – डिजिटल नोटिस हब

कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षकों का रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. अभिनव, कल्पना सिंह, पी.के. वर्मा, अनुराग सेवक, आर.के. पटेल, आमोद तिवारी तथा डॉ. डी.के. त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On