February 6, 2025 7:30 PM

Menu

भारत-चीन सीमा पर शहीद जवानों को भाजयुमों अध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित।

बभनी संवाददाता-  उमेश कुमार ,सोनप्रभात

बभनी -: भारत और चीन सीमा  चला आ रहा विवाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है। जिसमें बीस भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लंबे समय से चीन के बहिष्कार की मांग ने अब और तेजी पकड़ ली है। भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए शनिवार शाम को भाजयुमों अध्यक्ष पाण्डेय ने कहा कि अब वह समय नजदीक आ गया है जब भारतीय सेना के जवानों को पाकिस्तान की तरह करारा जवाब देते हुए चीन के हिंसक ठिकानो को नेस्तनाबूत कर देना होगा।


इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल बभनी के अंतर्गत सेक्टर नधिरा में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुधिर पाण्डेय के नेतृत्व में भारत और चीन के बीच उपजे तनाव को लेकर भारत के 20 जवानों की शहादत पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अमित कुमार मल्होत्रा, आलोक रंजन, हिमांशु पण्डित, राधेश्याम खरवार, श्याम बल्लभ दुबे, रामप्रसाद खरवार, अरविंद कुमार, प्रदीप गुप्ता, सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीणों के साथ मिलकर चीन के सीमा पर शहादत को सलाम करते हुए जवानों को नमन कर कैंडल मार्च निकाला और वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

भारत-चीन की सीमा पर गलवान घाटी में हुए संघर्ष में बीस भारतीय जवानों की शहादत पर चारों ओर देशवासियों में गुस्सा है। चीन द्वारा किए गए विश्वासघात और इस कृत्य को लेकर अब चीन के पूर्णरूप से बहिष्कार की मांग ने और तेजी पकड़ ली है।वही स्थानीय नवयुवकों ने भी शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को याद करते हुए शनिवार को नधिरा के बकरिहवा बाईपास रोड स्थित नधिरा चौराहे पर सभी लोगो ने वीर जवानों की शहादत पर नमन कर कैंडल मार्च निकाला व श्रधांजलि अर्पित की गई।

Ad- Shivam Medical

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On