June 25, 2025 11:01 PM

Menu

सोनभद्र पिपरी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार कार्यकारिणी का हुआ गठन, अजीत गुप्ता बने नगर अध्यक्ष।

रेनुकूट,पिपरी / यू. गुप्ता / सोन प्रभात 

सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री के निर्देश पर एवं पदाधिकारीयों की सर्वसम्मति से पिपरी सोनभद्र से अजीत गुप्ता को नगर अध्यक्ष, ओमप्रकाश दुबे महामंत्री एवं राजकुमार विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

नगर अध्यक्ष अजीत गुप्ता ने कहा कि “जिस विश्वास से अध्यक्ष पद पर मेरा मनोनयन किया गया है उस पैमाने पर पूरी निष्ठा एवं विश्वास के साथ व्यापारी हित के लिए संघर्ष करता रहूंगा एवं संगठन के मापदंडों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा इतना ही नहीं संगठन में पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करूंगा। उत्साह से भरे हुए अजीत गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यापारी के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा साथ ही किसी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ”

नगर महामंत्री ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि “हमारा संगठन सदैव व्यापारियों के साथ है उन्होंने विश्वास जताया की नई कार्यकारिणी व्यापार एवं व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी उन्होंने कहा कि व्यापारी ही समाज और देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते हैं और अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं।”

नगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि सरकार भी व्यापारियों के हित की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है। व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व का अर्थ उन नीतियों का अनुसरण करना अथवा उन कार्यों को करना जो समाज के लक्ष्य एवं मूल्यों की दृष्टि से वास्तविक अर्थ में सामाजिक दायित्व के अंगीकरण से तात्पर्य है कि समाज की आकांक्षाओं को समझना एवं मान्यता देना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सभी मनोनीत पदाधिकारियो को शुभकामना दी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On