June 30, 2025 7:52 PM

Menu

1 करोड रुपए का 10 कुंतल गांजा कों दुद्धी पुलिस ने वाहन चेकिंग में पकड़ा चालक फरार।

दुद्धी / सोनभद्र जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनप्रभात

दुद्धी सोनभद्र मादक पदार्थ की शासन के निर्देश के क्रम में रोकथाम में शनिवार की रात्रि 7:30 बजें थाना दुद्धी पुलिस द्वारा चावलों की बोरियों के बीच छिपाकर ले जा रहे 40 बोरियों में कुल 10 कुन्तल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये) व गांजा परिवहन में इस्तेमाल एक अदद ट्रक वाहन बरामद किया।अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 28.06.2025 को समय करीब 19.30 बजे संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम रजखड़ स्थित दुद्धी हाथीनाला मार्ग के किनारे पर एक अदद EICHER ट्रक संख्या JH16 J6356 पर चावल की बोरियों के बीच मे छिपाकर रखा 10 कुन्तल अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस को देखकर गांजा तस्कर चोकिंग स्थल से कुछ दुर पहले ही ट्रक को खड़ी करके मौके से फरार हो गयें। बरामदगी के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-190/2025 धारा-8/20/60 NDPS Act बनाम वाहन चालक व वाहन स्वामी व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी का विवरण
1. कुल 40 बोरियों में 10 कुन्तल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये)।
2. कुल 276 बोरियों में 81 कुन्तल 90 किलो चावल।
3. एक अदद EICHER ट्रक संख्या JH16 J6356।
जबकि बरामदगी करने वाली टीम का विवरण प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र,
उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र। उ0नि0 रामसजीवन थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र। उ0नि0 राजेश पाण्डेय थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।, हे0का0 अशोक सिंह यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र,हे0का0 अजय कुमार यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।,हे0का0 अमरजीत कुमार थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।,हे0का0 सीताराम यादव थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, हे0का0 राजेश सिंह थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On