August 4, 2025 11:55 PM

Menu

बभनी पुलिस ने नधिरा के पास एक औरा कार पकड़ा, गांजा की भारी खेप बरामद दो गिरफ्तार, इनोवा कार से थे ताल्लुकात।

  • सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: बभनी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को कार सहित दबोचा, 63.6 किलो गांजा बरामद

रिपोर्ट: आशीष कुमार गुप्ता, सोनभद्र / सोन प्रभात न्यूज

सोनभद्र जनपद की पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार बड़ी सफलता अर्जित कर रही है। इसी कड़ी में थाना बभनी पुलिस ने दिनांक 06 जुलाई 2025 को रात्रि 9:50 बजे एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 63 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹12,72,000 बताई जा रही है।

उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सफलता

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठीक्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बभनी पुलिस ने नधिरा तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक औरा कार (UP70HL4811) को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार में दो बोरियों में छिपाकर रखा गया 63.6 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।

अभियुक्तों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गांजा उड़ीसा के फुलवानी क्षेत्र स्थित जड्डू पात्रा से लेकर प्रयागराज के झूंसी इलाके में स्थित ऋतिक पाण्डेय को पहुंचाते हैं। यह तस्करी का काम वे लंबे समय से कर रहे हैं और प्रत्येक खेप के बदले उन्हें ₹20,000 का भुगतान किया जाता है।

अभियुक्तों ने यह भी खुलासा किया कि इस गिरोह में कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जिनके बारे में विस्तृत जानकारी मुख्य संचालक ऋतिक पाण्डेय के पास है। ये लोग गाड़ियों में गांजा छिपाकर राज्य की सीमाओं को पार करते हैं ताकि किसी को शक न हो।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. अविनाश कुमार यादव, पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम सराय आलम, सिरसा चौराहा, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज (उम्र: लगभग 26 वर्ष)।
  2. रवि कुमार मौर्या, पुत्र सुरेन्द्र कुमार मौर्या, निवासी पुरेसूरदास, मुंशी का पुरा, न्यू झूंसी, थाना झूंसी, जनपद प्रयागराज (उम्र: लगभग 27 वर्ष)।

वांछित अभियुक्त:

  1. ऋतिक पाण्डेय, पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम गधियावा, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ (हाल पता – झूंसी, प्रयागराज)।
  2. जड्डू पात्रा, पुत्र अज्ञात, निवासी फुलवानी, उड़ीसा।

बरामदगी का विवरण:

  • एक औरा कार संख्या UP70HL4811
  • कुल 63 किलो 600 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹12,72,000)
  • 3 अदद मोबाइल फोन

पंजीकृत अभियोग:

थाना बभनी पर इस बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.सं. 105/2025 के अंतर्गत धारा 8/20/27A/29/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार पाल, थाना बभनी
  2. उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, थाना बभनी
  3. हेड कांस्टेबल रामआशीष यादव, थाना बभनी
  4. हेड कांस्टेबल चंद्रकेश पांडेय, थाना बभनी
  5. हेड कांस्टेबल चालक रामनाथ यादव, थाना बभनी
  6. कांस्टेबल शिवम कुमार सिंह, थाना बभनी
  7. कांस्टेबल सुधीर यादव, थाना बभनी
Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On