July 20, 2025 6:03 AM

Menu

एसडीम, तहसीलदार दुद्धी ने तहसील परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया।

दुद्धी / सोनभद्र :  जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र

दुद्धी सोनभद्र तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी निखिल कुमार यादव, तहसीलदार अश्वनी कुमार गुप्ता,नायब तहसीलदार ओम प्रकाश आदि द्वारा सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ऐतिहासिक महा अभियान ” एक पेड़ मां के नाम ” के तहत तहसील परिसर में फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया और जनमानस से प्रकृति के प्रति अपनी राष्ट्रीय एवं नैतिक कर्तव्यों के मद्देनजर सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सुरक्षित स्थान पर पौधारोपण करने का अपील किया।

ज्ञात हो कि पर्यावरण दोहन के कारण प्राकृतिक असंतुलन से कहीं सूखा, कहीं बाढ़, तो कहीं सूर्य की किरणों से निकलता पैराबैंगनी रूपी किरणों का गोला से जनजीवन का अस्त व्यस्त होना, घटना जल स्तर, पिघलता ग्लेशियर के साथ साथ जीव जंतु पशु पक्षियों के लिए जीवन उपयोगी कार्बन डाइऑक्साइड व मनुष्य के लिए ऑक्सीजन ग्रहण के लिए पेड़ पौधे का संरक्षण संवर्धन नितांत आवश्यक एवं जीवन उपयोगी है। मनुष्य द्वारा छोड़े जा रहे कार्बन डाइऑक्साइड से पेड़ पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं इसीलिए पर्यावरण का संरक्षण नितांत आवश्यक हैं। इस मौके पर स्टोनो बाबू विजय सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल विनय गुप्ता, संतोष यादव आदि दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On