म्योरपुर पुलिस ने आठ वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

रिपोर्ट/बाबू लाल शर्मा/म्योरपुर/सोनभद्र!

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस ने कुल आठ वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में ग्राम काचन निवासी रामसुभग पनिका (28), रामप्रसाद पनिका (58) व नन्हकी देवी (50), ग्राम पड़री निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा (58), रामसागर (43) व गंगासागर (38) तथा ग्राम परनी निवासी शिवनारायन (57) व शांति देवी (55) शामिल हैं। सभी को पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह, हे0का0 अतुल कुमार, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 सुधीर चौधरी तथा म0का0 सोनम शामिल रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On