राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र को मिली बड़ी सफलता।

सोनभद्र संवाददाता–संजय सिंह/ सोन प्रभात

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरीश चन्द्र उपाध्याय ने
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। उनका
शोध पत्र अमेरिकन केमिकल सोसायटी के ACS
FALL-2025 सिंपोजियम में प्रस्तुतीकरण के लिए
चुना गया।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की संस्था
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (1CMR)
ने यात्रा के लिए अनुदान प्रदान किया। डॉ.
उपाध्याय 17 से 21 अगस्त 2025 तक अमेरिका
में रहे। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी कन्वेंशन सेंटर में
एंटीबायोटिक पर किए गए अपने शोध को प्रस्तुत
किया।
सिंपोजियम में दुनिया भर के प्रतिष्षित संस्थानों से
करीब 11000 वैज्ञानिक और प्रोफेसर शामिल
हुए। डॉ. उपाध्याय ने इन विशेषज्ञों के साथ भविष्य
के शोध पर विचार-विमर्श किया।

डॉ. उपाध्याय वर्तमान में कई महत्वपूर्ण शोध
परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। DRDO लाइफ
साइंसेज रिसर्च बोर्ड और UP SST उनकी रिसर्च
को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इस
सफलता का श्रेय संस्थान के निदेशक प्रो. गीतम
सिंह तोमर के मार्गदर्शन, कार्याधिकारियों, फैकल्टी
सदस्यों और अपने शोध छात्रों को दिया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On