सन 1978 के पुराने नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त दुद्धी का सीमा विस्तार से बदलेगी तस्वीर सर्वे का काम शुरू.

  •   नगर पंचायत अध्यक्ष के सराहनीय पहल पर आसपास सटे गांव का हो सकेगा कायाकल्प.

Duddhi – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

दुद्धी सोनभद्र सन 1978 से नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त दुद्धी का सीमा विस्तार की चली आ रही अर्शे से मांग, अब धरातल पर नगर पंचायत दुद्धी अध्यक्ष कमलेश मोहन की पहल पर शासन के निर्देश से राजस्व विभाग की टीम सर्वे कर सरकार को अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता अनुसार नगर पंचायत दुद्धी से सटे गांव धनौरा, डुमरडीहा,जाबर, खजुरी, बीड़र, मल्देवा आदि अंशिका व सम्पूर्ण भू भाग की जनसंख्या, कृषि व अकृषि योग्य भूमि समायोजित नगर पंचायत में होगी।

ज्ञात हो की 1978 का पुराना नगर पंचायत दुद्धी से बाद के गठित नगर पंचायत का सीमा विस्तार हो गया जिससे विकास अन्य नगर पंचायत का तेजी से हुआ। अब दुद्धी नगर पंचायत सीमा विस्तार से विकास को गति मिल सकेगी। राजस्व विभाग द्वारा गठित जांच सर्वे टीम में क्षेत्रीय लेखपाल महेन्द्र कुमार यादव,अरुण कुमार कनौजिया, अनिल गुप्ता, रवि कुमार , प्रवीण कुमार ,सुशील पाण्डेय आदि हैं। सामान्य सीट से प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल दास जायसवाल 30 नवंबर 1988 से 19 जनवरी 1994 तक रहें। जबकि उनकी धर्मपत्नी सामान्य महिला सीट से स्वर्गीय मंजू जायसवाल 2 दिसंबर 1995 से 1 दिसंबर सन 2000 तक नगर अध्यक्ष रही।

पुनः गोपाल दास जायसवाल 2 दिसंबर सन 2000 से 1 दिसंबर 2005 तक नगर पंचायत अध्यक्ष रहें अर्थात तीन बार के नगर पंचायत अध्यक्ष बनने का परिवार कों गौरव मिला। 2 दिसंबर 2005 से 13 नवंबर 2006 तक नगर पंचायत प्रशासक के रूप में रामनारायण सिंह यादव श्री राम प्रकाश रहें। सामान्य महिला सीट से 14 नवंबर 2006 से 31 मई 2007 तक श्रीमती सुनीता कमल अध्यक्ष बनी। पुनः 1 जून 2007 से 3 अगस्त 2007 तक श्री सत्य प्रकाश राय प्रशासक, 4 अगस्त 2007 से 5 मार्च 2010 तक श्री घनश्याम प्रशासक रहें। 6 मार्च 2010 से 15 नवंबर 2011 तक पुनः सुनीता कमल नगर अध्यक्ष बनी। 16 नवंबर 2011 से 27 दिसंबर 2011 तक प्रशासक त्रिलोकी सिंह रहे।

पुनः तीसरी बार सुनीता कमल नगर पंचायत अध्यक्ष 19 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक बनी। सामान्य सीट पुरुष पर राजकुमार अग्रहरि ने जीत दर्ज कर 12 दिसंबर 2017 से 26 दिसंबर 2022 तक वैश्विक महामारी करोना में कार्यकाल पूर्ण किया। 27 मई 2023 से प्रथम बार नगर पंचायत दुद्धी में किसी भी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का कमल के फूल निशान पर अभूतपूर्व विजय हासिल कर नगर पंचायत अध्यक्ष बने जो कार्यकाल चल रहा हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास पर नगर पंचायत विस्तार कों लेकर दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट सी बी ए पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय एडवोकेट, रामपाल जौहरी एडवोकेट, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह आदि ने सरकार के सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा किया है।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On