पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता।

म्योरपुर/ सोनभद्र/ प्रशांत दुबे

स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रासपहरी के सीएससी केंद्र पर बुधवार को दुद्धी विधान सभा प्रभारी अपना दल एस राकेश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संगठन को जोन, सेक्टर, बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया गया। वहीं कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तन्मयता से आगामी पंचायत चुनाव में जुट जाने को कहा गया।

इस दौरान सदस्यता विस्तार पर भी बल दिया गया। इस दौरान रमेश पटेल को महासचिव विधान सभा दुद्धी, अमर सिंह खरवार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर राम सुरेश कुशवाहा, निरंजन जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, अमर सिंह खरवार, रामचंद्र दुबे उर्फ महागुरु आदि मौजूद रहे।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On