रेणुकूट में विजयादशमी पर्व पर 90 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन, हजारों लोग आये देखने।

सोनभद्र/ यू. गुप्ता / सोन प्रभात 

रेणुकूट हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आवासीय परिसर रामलीला मैदान में आज गुरुवार शाम विजयादशमी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया किया गया, जिसे देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर इस रावण दहन में सम्मिलित हुए।

 

श्री रामलीला परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आज सुबह गुरुवार के दिन में क्रेन की मदद से पुतले को मैदान में स्थापित किया गया, भगवान राम द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में रावण दहन हुआ।

रेनुकूट रामलीला परिषद के अनुसार, प्रतिवर्ष की इस बार भी रामलीला मैदान को आकर्षक मंच और सजावट से सुसज्जित किया गया था। आयोजन के दौरान विशेष प्रकार की आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई थी। बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि वे सुरक्षित ढंग से कार्यक्रम का आनंद उठा पा रही थी।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए परिषद और पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की थी। पंडाल में पर्याप्त प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था की गई है, वहीं यातायात नियंत्रण के लिए भी पुलिस ने योजना बनाई थी।

इस आयोजन को लेकर पूरे नगर में उत्साह का माहौल था। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी थी और बच्चों में विशेष जोश देखा जा रहा था। नगरवासी विशालकाय 90 फीट रावण दहन का आनंद से देख कर जलते हुए देख रहे थे। दशहरा के पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह परंपरा त्रेतायुग में भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय पाने के उपलक्ष्य में शुरू हुई थी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On