पन्नूगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता — गोवंश तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार, आठ गोवंश बरामद (छह जीवित, दो मृत), बोलेरो पिकअप जब्त।

सोनभद्र, सोनप्रभात — वेदव्यास सिंह मौर्य/ Sonprabhat News

सोनभद्र जनपद की पन्नूगंज पुलिस ने गौ-तस्करी पर एक और करारा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवननाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गौ-तस्करी उन्मूलन अभियान के तहत थाना पन्नूगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 बोलेरो पिकअप पलटी, दो तस्कर दबोचे गए

दिनांक 11 अक्टूबर 2025 की रात्रि में पन्नूगंज पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गौ-तस्कर एक बोलेरो पिकअप वाहन में गोवंशों को लादकर बिहार की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कस्बा रामगढ़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया।

वाहन संख्या UP 70 FT 7149 को रोकने पर चालक ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, किन्तु वाहन अनियंत्रित होकर पचोखर गाँव के पास पुलिया से टकराकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों को धर दबोचा, जबकि एक तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

 वाहन से बरामद हुए 08 गोवंश, दो की मौत

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 08 गोवंश पशु मिले, जिनमें 06 जीवित तथा 02 मृत थे। मृत गोवंशों का पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराकर ससम्मान दफन कराया गया, जबकि घायल गोवंशों का उपचार कराया गया।
साथ ही, अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन (Realme P15G व Redmi 9A) बरामद किए गए।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे मवेशियों को कलवारी जंगल (मीरजापुर-सोनभद्र और मध्य प्रदेश बार्डर) क्षेत्र से खरीदकर या पकड़कर बिहार ले जाते हैं, जहाँ उन्हें ऊँचे दामों पर कटने के लिए बेचा जाता है
अभियुक्तों ने बताया कि इस काम में मनीषमल्लू नामक व्यक्ति उनकी मदद करते हैं, जिनसे संपर्क संजय उर्फ दिवाना कराता है। यही संजय इस गैंग का वाहन चालक है, जो मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. विनोद कुमार यादव, पुत्र रामकेवल यादव, निवासी ग्राम जमुनिनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
  2. नितीश कुमार यादव उर्फ सोनू, पुत्र हनुमान यादव, निवासी ग्राम जमुनिनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।

फरार अभियुक्त –
संजय उर्फ दिवाना, पुत्र रामकुवर, निवासी सरईगढ़ टोला खदरा, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

⚖️ बरामदगी सूची

  • 06 जीवित एवं 02 मृत गोवंश पशु।
  • बोलेरो पिकअप वाहन संख्या UP 70 FT 7149
  • 02 मोबाइल फोन (Realme P15G व Redmi 9A)।

📜 कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर धारा 109, 325 भारतीय दंड संहिता (BNS) तथा धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👮‍♂️ कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, थाना पन्नूगंज।
  2. उपनिरीक्षक सद्दरूज्जमा सिद्दीकी, थाना पन्नूगंज।
  3. हेड कांस्टेबल कपिल देव यादव, थाना पन्नूगंज।
  4. कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह यादव, थाना पन्नूगंज।
  5. कांस्टेबल दीपक गिरी, थाना पन्नूगंज।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा व पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गोवंश तस्करी और अवैध पशु व्यापार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On