सोनभद्र : कंपोजिट विद्यालय खैराही, म्योरपुर में विकसित भारत बिल्डथान की कार्यशाला का गया आयोजन।

सोनभद्र / यू. गुप्ता / सोन प्रभात 

कंपोजिट विद्यालय खैराही म्योरपुर सोनभद्र में विकसित भारत बिल्डथान की कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ग्राम प्रधान श्री सीताराम जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में ए.आर.पी. विवेक कुमार झा ने इस कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में अतिथियों को माल्यार्पण कर, अंग वस्त्रम और हस्त निर्मित वस्तुएं प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। संकुल शिक्षक श्रीमती सीमा के सराहनीय प्रयास से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी लोगो ने उनके इस प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा किया। मंच का संचालन संकुल शिक्षक सर्वेश कुमार गुप्ता जी ने किया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्री सीताराम और ARP श्री विवेक कुमार झा दोनो लोगो ने संयुक्त रूप मे कहा कि “विकसित भारत बिल्डथान एक राष्ट्रव्यापी नवाचार आंदोलन है, जो कक्षा 6 से 12 तक के स्कूलों के छात्रों को शामिल करने के लिए बनाया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान कर सकें।”

जिसके अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय खैराही की शिक्षिकाओं और संकुल शिक्षक श्रीमती सीमा के सहयोग से विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वयं के द्वारा मोमबत्ती, मोम से निर्मित दिया, धूप बत्ती जूट का बैग, रस्सी से निर्मित गणेश जी, पौधे के लिए विशेष मिट्टी, सत्तू की मिठाई, प्रोटीन युक्त टिकी आदि बहुत सी सामग्री को बच्चों की कार्यशाला में बच्चों ने बनाकर प्रदर्शित किया। ऐसे ही यदि स्वदेशी निर्मित वस्तुएं बने और उनका प्रयोग हो तो विकसित भारत का सपना जरूर चरितार्थ होगा।

इस कार्यशाला में ARP श्री विवेक कुमार झा, संकुल सीमा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता, मंजू देवी, आभा पाण्डेय, नीलम कुशवाहा, आनंद चौबे, ग्राम प्रधान सीता राम जी, राकेश कुमार सिंह, सरला, निकिता शर्मा, संतोष बाला आदि कई शिक्षक और शिक्षिकाओ ने बडे ही उत्साह से प्रतिभाग किया।

 

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On