चुर्क के प्रमुख मिष्ठान व्यवसायी कमलेश ‘झुनी’ का हृदय गति रुकने से निधन, शहर में शोक की लहर

संजय सिंह, चुर्क, सोनभद्र:


चुर्क-सोनभद्र नगर पंचायत घुर्मा के वार्ड नंबर 1 निवासी और नगर के प्रमुख मिष्ठान व्यवसायी कमलेश उर्फ़ झुनी (55 वर्ष) का आज सुबह करीब 5:30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह घर के लोग उन्हें सामने वाले रूम में नीचे गिरे हुए पाए। तुरंत परिजन उन्हें निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। चिकित्सकों ने पहुँचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नगर के व्यापारी एवं शुभचिंतक भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। प्रमुख व्यवसायी के निधन पर नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, पूर्व चेयरमैन सईद कुरैशी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, स्वदीप श्रीवास्तव उर्फ लक्की, चुर्क मंडल अध्यक्ष भाजपा दिलीप चौबे, साथ ही सभासद अजय सिंह, विशाल सिंह, सूरज चंद्रवंशी, निर्मल, भाजपा नेता इन्द्रबहादुर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर सहित कई गणमान्य लोग परिवार से मिलने पहुँचे और उन्हें सांत्वना दी।

Ad- Shivam Medical

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

For More Updates Follow Us On

For More Updates Follow Us On