दुद्धी – जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र
दुद्धी सोनभद्र ऐतिहासिक 39 वें क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सद्भावना मैच प्रशासन बनाम मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण माहौल में 10 – 10 ओवर का खेल खेला गया। खेल का प्रारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह द्वारा फीताकाटकर सद्भावना एकता के स्वरूप कबूतर उड़ाकर खेल की शुरुआत किया। ततपश्चात प्रशासन एवं मीडिया के बीच टॉस में प्रशासन एकादश नें टॉस जीता और बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों से परिचय उपरांत आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण मोमेंटो अंगवस्त्रम सत्कार उपरान्त खेल प्रारंभ हुआ। प्रशासन एकादशी की टीम के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 9 विकेट गवाकर कुल 86 रन बनाते हुए 87 रन के जीत का लक्ष्य मीडिया का एकादश के सामने रखा। जिसमें अश्वनी पटेल ने 13 गेंद पर 2 चौके की मदद से 12 रनों की पारी खेली जबकि सर्वेश सिंह ने 11 गेंद पर 15 सर्वाधिक रन अर्जित किया। शाश्वत एक रन बनाकर कैच आउट हुए। सुशील पांडेय बिना खाता खोले बोल्ड आउट हुए, अमित सिंह महज एक रन बनाकर बोल्ड हुए। गजेंद्र 8 रन बनाकर बोल्ड हुए। जबकि अंकित 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए। इजहार नें 6 रन व मानिंद नें 17 रन की नाबाद पारी प्रशासन एकादश के लिए खेला । भीम जायसवाल ने 3 विकेट चटकाए,बादल 2 विकेट जबकि प्रभात कुमार 1 विकेट,राकेश गुप्ता 1 विकेट रवि सिंह नें 1 विकेट लिया। इस प्रकार प्रशासन नें 86 रन का स्कोर खड़ा किया।

दूसरी पारी मीडिया एकादशी की टीम खेलने उतरी जिसमें टीम के कप्तान प्रभात कुमार ने 11 गेंद पर 11 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया। जितेन्द्र अग्रहरि ने 7 गेंद पर 6 रन बनाए व निशांत मोहन ने 10 बादल नें 14 रेयान खान ने 4 रन वहीं रवि सिंह, भीम जायसवाल, राकेश गुप्ता, दैवी शक्ति उर्फ राजा बिना खाता खोले आउट हुए जबकि जितेंद्र कुमार चन्द्रवंशी 1 बाल पर 1 रन व सेराज खान नें 1 रन की नाबाद पारी खेली। इस प्रकार प्रशासन एकादशी ने विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित कुमार को 3 विकेट चटकाने पर मिला। उपविजेता का ख़िताब मीडिया एकादश के नाम शील्ड हुआ।

मुख्य अतिथि के कार्यक्रमों द्वारा पुरस्कार दिए गए. मुख्य अतिथि ने खेल में हार जीत के महत्व को बताया। साथ ही सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा दिए जाने के लिए विभिन्न पहल पर ध्यान आकर्षण कराया। राजनीति में खेल में कूटनीति में जीवन के महत्व के बारे में बताया. साथ ही ईश्वर द्वारा प्रदत्त तीन पन्नों का जिसमें पहला और आखरी पन्ना जन्म और अंत्येष्टि तक के मध्य के पन्ने कों व्यक्ति अपने आचरण व्यवहार और कार्य से भरता है जिसका सदा समा व देश ऋणी रहता है। अत्यधिक व्यस्ततम समय में रहने वाले पत्रकार और प्रशासन एकादशी लोगों का खेल के लिए समय निकाला जाना दुर्लभ एवं प्रेरणाप्रद हैं जीवन में मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेल को जीवन में सम्मलित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गौड़, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौंड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन नें शानदार आयोजन के लिए आयोजक मंडल का बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक रविंद्र जायसवाल, नगर संघ चालक अमरनाथ जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास्तव रामपाल जौहरी, ओलंपिक संघ के जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, मीडिया एकादशी के मैनेजर प्रमोद कुमार , टीम के कोच उपेंद्र कुमार तिवारी, देवेश मोहन, इब्राहिम खान, राफे खां व सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी स्वतंत्र सिंह, कस्बा प्रभारी, उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे संचालन सुनील जायसवाल, मनीष जायसवाल व इरफ़ान खान नें संयुक्त रूप से किया जबकि अंपायर की भूमिका सुनील कुमार, गौस मोहम्मद खान नें निभाया।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.

















