बैढ़न/सिंगरौली। सुरेश गुप्त ग्वालियरी/ सोन प्रभात
नव वर्ष 2026 का स्वागत सिंगरौली में उत्साह, सौहार्द और सामाजिक संकल्पों के साथ किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष (फुटकर एवं लघु व्यवसायिक प्रकोष्ठ) ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’ ने अपने इंद्रपुरी स्थित आवास पर पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष के स्वागत का आयोजन किया।

इस अवसर पर उनके मित्रगण, कॉलोनीवासी एवं स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर, आपसी मिलन और हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत किया। संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’ ने कहा कि नया वर्ष केवल कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं है, बल्कि नए संकल्पों के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का समय है।

उन्होंने विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण के प्रति जागरूकता और अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर देते हुए कहा कि सिंगरौली जिले को प्रदूषण से मुक्त करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अच्छे नागरिक की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
नव वर्ष की शुरुआत को सार्थक बनाते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’ ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर उनकी सहधर्मिणी एवं सुप्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर श्रीमती अनामिका सिंह ने भी उपस्थित जनसमूह को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार, सामूहिकता और व्यवसायिक सहभागिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सशक्त महिलाएं ही सशक्त राष्ट्र की नींव होती हैं।
नव वर्ष का आगमन होते ही उपस्थित लोगों ने केक काटकर, संगीत और नृत्य के साथ उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था की गई, जिसके साथ आयोजन का समापन हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Son Prabhat Live News is the leading Hindi news website dedicated to delivering reliable, timely, and comprehensive news coverage from Sonbhadra Uttar Pradesh + 4 States CG News, MP News, Bihar News and Jharkhand News. Established with a commitment to truthful journalism, we aim to keep our readers informed about regional, national, and global events.
















